logo

हाईटेंशन तार की चपेट में आई बाराती बस, 6 लोग जिंदा जले; कई झुलसे

bus_gazipur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक मिनी बस 1100 वॉल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसके बाद बस धू-धू कर जल उठी। खबर लिखने तक 6 लोगों के जिंदा जलने की खबर हैं। वहीं कई लोगों की झुलसने की भी जानकारी है। कहा जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर जल्द से जल्द राहत कार्य शुरु करने के निर्देश दिए है। वहीं डीएम ने मृतक आश्रित को पांच लाख रुपए की घोषणा की है।


38 लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि मऊ से बस बारात लेकर मरदह जा रही थी। बस में 38 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। आरोप है कि पुलिस ने मुख्य मार्ग से जाने नहीं दिया। इसके चलते ड्राइवर बस को कच्चे मार्ग से ले रहा था। तभी ये हादसा हुआ।
खबर अपडेट की जा रही है......